हरदोई, जनवरी 15 -- मल्लावां। ग्राम लालपुर भसूरा निवासी रेखा देवी ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके परिवार की निकास भूमि पर राजाराम आए दिन बैठ जाते हैं। 14 जनवरी को जब राजाराम को मना किया गया तो उन्होंने गाली-गलौज की। राजाराम, रामलाल, आरती ने मारपीट की। बचाने आए पति राम अवध को भी पीटा गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...