मैनपुरी, फरवरी 20 -- मैनपुरी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही परीक्षा में कक्षा 12 की फिजिक्स विषय की बोर्ड परीक्षा में 2215 परीक्षार्थी, कक्षा 10 की फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर की परीक्षा में 93 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। सिटी कोऑर्डिनेटर डा. राम मोहन ने बताया कि जिले के कुल 10 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा 12 की फिजिक्स विषय की बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत 2254 परीक्षार्थियों में से 2215 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 39 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं कक्षा 10वीं की फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर की परीक्षा में पंजीकृत सभी 93 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षाओं के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन के लिए सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति...