आरा, दिसम्बर 12 -- चरपोखरी, एक संवाददाता। जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मलौर गांव में बीते सोमवार की रात मलौर निवासी काशी पासवान की नुकीले हथियार से हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में चरपोखरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मलौर हत्याकांड मामले के एक आरोपित मलौर निवासी गोरख शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस मामले में कुल सात नामजद आरोपित बनाये गये हैं। बता दें कि गांव में चर्चा के अनुसार सोमवार की देर रात गांव के ही मड़ई में ही चल रही पार्टी के दौरान मलौर निवासी डिग्री पासवान के पुत्र काशी पासवान की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी कांति देवी ने बक्सर जिले के सलसला के रहने वाले ठेकेदार और अन्य सा...