हरिद्वार, अप्रैल 29 -- मलेशिया सिविल सेवा के 24 प्रशिक्षु अधिकारियों ने मंगलवार को जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली और अन्यविभागों के कामकाज की जानकारी ली। डॉ. संजीव शर्मा और बृजेश बिष्ट के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल का एडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी व अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद विशेष कार्यशाला में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी ने उन्हें भारत सरकार की शासन व्यवस्था, जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली, आपदा प्रबंधन में प्रशासन की भूमिका, तथा सीडीओ के दायित्वों पर पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन दिया। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी ने भारतीय पुलिस प्रणाली, कानून व्यवस्था, तथा कुंभ मेला में भीड़ नियंत्रण की जानकारी दी। सीएमओ डॉ. आरके सिंह ने जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं की जानकारी साझा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...