लखनऊ, अप्रैल 7 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के कराटे खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मलेशियाई कोच सेंसेई उमा से मिली विशेष ट्रेनिंग का भरपूर फायदा उठाया और चतुर्थ कियो नेशनल कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर दो स्वर्ण सहित कुल आठ पदक जीतकर इतिहास रच दिया। कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के तहत हैदराबाद में 26 से 30 मार्च तक आयोजित चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ने ओवरऑल सातवां स्थान हासिल किया। यूपी के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक जीते, जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। यूपी कराटे संघ के सचिव जसपाल के मलेशिया की कोच से मिली ट्रेनिंग से खिलाड़ियों को फायदा मिला। इसी के चलते खिलाड़ी यह मुकाम हासिल कर सके। कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के आजीवन अध्यक्ष इंजी.योगेश कुमार ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई और मलेशियाई कोच सेंसेई उमा को बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.