मुंगेर, अप्रैल 26 -- तारापुर, निज संवाददाता। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शुक्रवार को एएनएम स्कूल तारापुर की प्रथम एवं द्वितीय सत्र की प्रशिक्षु एएनएम ने प्रभारी प्राचार्या नाएमा खान के नेतृत्व में रैली निकालकर लोगों को मलेरिया से बचाव को लेकर जागरूक किया। अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर परिसर से रैली को मुख्य अतिथि अनुमंडल अस्पताल की प्रभारी उपाधीक्षक डा.बिंदु कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रभारी उपाधीक्षक ने कहा कि मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है, लेकिन थोड़ी सी सावधानी बरतने से इससे बचाव संभव है। साफ-सफाई रखने के साथ रात्रि में मच्छरदानी लगाकर सोने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि समय पर जांच एवं इलाज से मलेरिया को रोका जा सकता है। प्रशिक्षुओं ने हाथों में जागरूकता स्लोगन से भरे पोस्टर और बैनर लिए हुए अस्पताल परिसर से नारे लगाते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.