चक्रधरपुर, सितम्बर 2 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। अनुमंडल अस्पताल की सभी बेड फुल हो गई हैं। अस्पताल में करीबन 45-50 बेड में मरीज भर्ती होकर अपना इलाज करवा रहे हैं। इनमें से ज्यादातर मरीज मलेरिया और टाइफाइड के भर्ती हैं। हाल के दिनों में मौसम में बदलाव के कारण ज्यादातर लोग सर्दी, खांसी, बुखार, मलेरिया तथा टाइफाइड के शिकार हो रहे हैं। सोमवार को अनुमंडल अस्पताल के ओपीडी में सुबह 9 से तीन बजे तक करीबन 240 मरीजों ने अस्पताल पहुंचकर अपना इलाज करवाया। इनमें से ज्यादातर लोग वायरल फीवर से पीड़ित थे। वहीं ज्यादा बुखार पीड़ित को चिकित्सक मलेरिया तथा टाइफाइड की जांच कराने की सलाह दे रहे हैं। बताते चलें कि चक्रधरपुर प्रखंड मलेरिया जोन में आता है। बरसात शुरू होते ही इस क्षेत्र में मलेरिया का प्रकोप काफी बढ़ जाता है। जुलाई से लेकर नवंबर माह के बीच ज्यादातर लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.