मधुबनी, फरवरी 24 -- खजौली(मधुबनी), निज प्रतिनिधि। खजौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन स्थित मलेरिया दवा भंडारगृह में मंगलवार की दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और भंडारगृह में रखी दवा, केमिकल व अन्य उपकरण जलकर राख हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भंडारगृह के पीछे जमा कचरे में आग लगी थी, जिससे लपटें भंडारगृह तक पहुंच गईं। आग लगते ही सीएचसी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कर्मियों व स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने पर कलुआही से अग्निशामक वाहन मौके पर पहुंची। अग्निशामक कर्मी प्रेम कुमार व रोहन कुमार के नेतृत्व में मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में करीब दस हैंड कम्प्रेसर पंप, हेलमेट, बाल्टी, जूते, वर्दी, छिड़काव में उपयोग होने वाल...