सीवान, जून 25 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी जून माह को मलेरिया निरोधक माह के रूप में मनाया जा रहा है। क्योंकि मलेरिया एक संक्रामक रोग है जो प्लाज्मोडियम नामक परजीवी के कारण होता है। लेकिन यह बीमारी मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है। इसमें ठंड के साथ बुखार आना, सिरदर्द, उल्टी आना, पसीना आना और कमजोरी जैसे लक्षण निश्चित अंतराल पर आने पर नजदीकी स्वास्थ्य संस्थानों में जाकर जांच कराना चाहिए। ताकि समय से उसका उपचार किया जा सके। उक्त बातें सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने अपने कार्यालय कक्ष में मलेरिया माह को लेकर आयोजित मीडिया कार्यशाला के दौरान कही। कहा कि मलेरिया जैसी बीमारी मुख्य रूप से चार प्रकार के होते हैं, जो प्लाज्मोडियम की विभिन्न प्रजातियों के आधार पर वर्गीकृत किए जाते हैं। इसमें मुख्य रूप से प्लास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.