रांची, अप्रैल 25 -- रांची, संवाददाता। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रांची सदर अस्पताल से मलेरिया से बचाव एवं रोकथाम को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य जन समुदाय को मलेरिया के प्रति जागरूक करना एवं इसके बचाव के उपायों की जानकारी देना था। रैली के माध्यम से लोगों को बताया गया कि मलेरिया एक गंभीर लेकिन पूर्णत इलाज योग्य रोग है, जिससे सतर्कता और उचित बचाव से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 2024 में रांची जिले में कुल 3,68,511 संभावित मलेरिया मरीज पाए गए, जिनमें से केवल 247 मरीज मलेरिया संक्रमित पाए गए थे। सभी संक्रमित मरीजों का सफल इलाज किया गया। इस रैली में रांची के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ शाहिद करीम, स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी एवं एएनएम स्कूल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.