चक्रधरपुर, दिसम्बर 7 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। आगामी 10 व 11 दिसंबर को सेंट्रल मलेरिया टीम नई दिल्ली द्वारा चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण किया जाना हैं। सेंट्रल टीम के आगवमन से पूर्व स्टेट एवं जिला मलेरिया टीम के पदाधिकारियों ने शनिवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेट टीम से विनय कुमार, जयंत सिन्हा, अनिल प्रसाद, जिला मलेरिया पदाधिकारी मीना कलुंडिया, जिला मलेरिया सलाहकार शशि भूषण मुख्य रूप से उपस्थित थे। टीम द्वारा ओपीडी, भर्ती मरीज का निरीक्षण किया। इस दौरान रजिस्टर, सहिया को मिलने वाला प्रोत्साहन राशि का ब्योरा, दवा भंडार आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद टीम द्वारा अनुमंडल अस्पताल में एमपीडब्ल्यू के साथ समीक्षा बैठक किया। बैठक के दौरान एमपीडब्ल्यू को बताया कि फिल्ड में मलेरिया का दवा कैसे...