सहारनपुर, फरवरी 1 -- नेशनल वैक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के तहत मलेरिया, डेंगू और चिकुनगुनिया रोगियों की जांच, उपचार और प्रबंधन को लेकर रविवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ एडी हेल्थ डॉ. रामानन्द और सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया। प्रशिक्षण भारत सरकार की नवीन क्लीनिकल गाइडलाइंस के अनुसार दिया गया। इसमें निजी और सरकारी क्षेत्र के चिकित्सकों व नर्सिंग होम संचालकों ने भाग लिया। सीएमओ ने कहा कि सहारनपुर की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए मलेरिया उन्मूलन के लिए रणनीति बनाई गई है। डीएमओ शिवांका गौड़ ने समय पर जांच, उपचार और सूचना देने पर जोर दिया। कार्यशाला में आईएमए अध्यक्ष डॉ प्रवीण शर्मा, सचिव डॉ नीरज, डॉ प्रवीण शाह, डॉ रविकांत निरंकारी, डॉ कपिल देव, डॉ सूर्य प्रकाश और डॉ अजेंद्र मलिक ...