मुजफ्फर नगर, फरवरी 9 -- जनपद के ग्राम मलीरा के ग्रामीणों द्वारा गांव स्थित एक फैक्ट्री द्वारा मानको को पूरा न होने पर चलाये जाने व क्षेत्र को प्रदूषित करने के कारण फैक्ट्ररी मानकों की जांच हो व फैक्ट्ररी के प्रदूषणो की समस्या से लोगो को राहत दिलायी जाये। ग्रामीणों ने बताया कि फैक्टरी मालिको के द्वारा झूठी शिकायते कर झूठे आरोप लगाये जा रहे है। उन्होंने कहा कि अगर हमारे ऊपर झूठे मुकदमे दर्ज होते हैं, तो किसान मजदूर संगठन के द्वारा बडा आन्दोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में आशीष, निशित, अंकुर कुमार, विशाल, सुधीर कुमार, अर्जुन, कपिल, राहुल, अमित, निशांत त्यागी, संजीव कुमार, प्रवेश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...