लखनऊ, फरवरी 7 -- लखनऊ, संवाददाता। मलिहाबाद सीएचसी में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन काफी समय से खराब है। सीएचसी आने वाले मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्र पर भेजा जा रहा है। सीएचसी पर मौजूदा अव्यवस्थाओं को लेकर समाधान दिवस में शिकायत हुई है। सीएमओ को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। सामाजिक न्याय महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी जीशान वली खां ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर सीएचसी मलिहाबाद में मूलभूत सुविधाएं मरीजों को न मिलने की शिकायत की है। अधिकारी को दिए शिकायती पत्र और फोटो से बताया कि सीएचसी में गंदगी फैली है। यहां कोई रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। अल्ट्रासाउंड मशीन भी खराब है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अशोक ने बताया कि समस्याओं का निस्तारण जल्द किया जाएगा। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि समाधान दिवस में पहुंची शिकायत को गंभीरता से लेकर उसको दूर किया...