लखनऊ, जून 27 -- मलिहाबाद के मिर्जागंज में पुलिस ने छापा मारकर एक हकीम के घर से बड़ी संख्या में कारतूस और असलहे बरामद किए। इसके बाद अधिकारियों ने हकीम के घर के आस-पास फोर्स तैनात कर दी। घंटों चले सर्च ऑपरेशन के दौरान किसी को भी मकान के करीब नहीं आने दिया गया। देर रात हकीम को हिरासत में ले लिया गया। पता चला कि वह असलहा फैक्टरी चला रहा था। पुलिस कर्मी 20 बोरों में कारतूस भर कर ले गए। साथ ही असलहा बनाने के उपकरण भी पुलिस को मिले हैं। मिर्जागंज निवासी सलाउद्दीन उर्फ लाला (72) के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां है। एक बेटी नॉर्वे में और दूसरी इंटीग्रल विवि में पढ़ाई कर रही है। कुछ साल पहले तक सलाउद्दीन डाकघर के पास दवाखाना चलाता था। गुरुवार देर शाम अचानक मिर्जागंज में पुलिस की गश्त बढ़ी और कुछ ही देर में मलिहाबाद के साथ कई थानों की फोर्स न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.