लखनऊ, जनवरी 20 -- मलिहाबाद के खडता गांव में ई-रिक्शा चालक अर्जुन पाल (50) की हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के लिंक रोड पर मिला। शरीर पर कई जगह गहरे जख्म मिले हैं। शव के ऊपर रिक्शा पलटा पड़ा था। जबकि अर्जुन के घर में भी खून के धब्बे मिले हैं। लिहाजा भाई ने अर्जुन की पत्नी शिवरानी और उसके दो बेटों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। हालांकि शिवरानी ने भी अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। माना जा रहा है कि अर्जुन की हत्या करने के बाद उसे हादसे का रूप देने के लिए शव पर रिक्शा पलटा दिया गया। शक के आधार पर पुलिस ने शिवरानी और उसके दो बेटों को हिरासत में लिया है। खडता गांव निवासी अर्जुन पाल ई-रिक्शा चलाता था। मंगलवार सुबह गांव के बाहर लिंक रोड पर उसका शव पड़ा था। उसके ऊपर ई-रिक्शा पलटा पड़ा था। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त की। घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.