लखनऊ, मई 29 -- रक्षामंत्री के नाम से किया गया आम की नई किस्म का नामकरण ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से प्रेरित होकर आम की इस नई किस्म को दिया 'राजनाथ मैंगो नाम करीब 10 इंच लम्बा और 700 ग्राम का होगा यह आम मलिहाबाद, संवाददाता। मलिहाबाद की नर्सरी में तैयार आम की एक किस्म अब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नाम से जानी जायेगी। मैंगो मैन पद्मश्री हाजी कलीम उल्लाह खां के बाग में आम की इस नई किस्म को 'राजनाथ मैगों के नाम से जाना जायेगा। कलीम उल्लाह खां ने बताया कि पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में किये गए नरसंहार के बदले में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में किये गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से प्रेरित होकर आम की इस नई किस्म का नामकरण 'राजनाथ मैंगो के नाम पर किया गया है। एक ही पेड़ पर करीब 300 किस्म के आम विकसित करने का दावा करने वाले कलीम उल्लाह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.