मेरठ, जनवरी 21 -- नगर निगम की ओर से मलियाना फाटक और किशनपुरा बाजार क्षेत्र में पुल के नीचे एवं सड़क किनारे वर्षों से दुकान लगाकर आजीविका चलाने वाले दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किये गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार को 100 से अधिक दुकानदारों को नोटिस दिए गए हैं। ये सभी दुकानदार लंबे समय से यहीं बैठकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। नोटिस में 15 दिनों के भीतर दुकान हटाने की चेतावनी दी गई है, अन्यथा बलपूर्वक कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। दुकानदारों का कहना है कि वे न तो बड़े व्यापारी हैं और न ही उनके पास कोई अन्य रोजगार का साधन है। अचानक इस कार्रवाई से सैकड़ों परिवारों के सामने भुखमरी और बेरोज़गारी का संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों ने मांग की है कि नगर निगम वैकल्पिक व्यवस्था करे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.