मेरठ, जनवरी 30 -- मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने बागपत रोड स्थित मलियाना क्षेत्र के छोटे व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि नगर निगम से जारी अतिक्रमण के नोटिस को निरस्त कराया जाएगा, साथ ही उन व्यापारियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार किया जाएगा। गुरुवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा ने मलियाना क्षेत्र के खोखा व पटरी व्यापारियों को साथ लेकर मेयर हरिकांत अहलूवालिया से मुलाकात की। विनीत शारदा ने मेयर को बताया कि मलियाना क्षेत्र के ये व्यापारी पिछले 30-35 वर्षों से वहां अपना व्यवसाय कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें अचानक हटाना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने मांग की कि इन छोटे व्यापारियों को उजाड़ने के बजाय उन्हें वहीं पर व्यवस्थित किया जाए। मेयर ने आश्वासन दिया कि नोटिस निरस्त कराने पर विचार होगा। मेयर ने व्यापारियों की स...