भदोही, दिसम्बर 3 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के चकटोडर और जोरई गांव स्थित मलिन बस्ती में मच्छररोधी दवा छिड़काव कराने की मांग उठने लगी है। शाम ढलते ही दोनों स्थान पर मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ जाता है कि लोग अपना ही शरीर पीटने को विवश हो जाते हैं। बस्ती में हर तरफ गंदगी फैला हुआ है। सफाई न होने से पूरी बस्ती में दुर्गंध उठ रहा है। दूषित पानी जमा होने से मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। दोनों बस्ती में शाम छह बजे के बाद खड़ा होना दुभर हो जाता है। ऐसे में यहां रहने वाले लोग मुसहर कैसे रात गुजराते हैं, यह सोचने मात्र से मन व्याकूल हो जाता है। वहीं, बस्ती के लोगों ने संबंधित अधिकारियों का ध्यानाकृष्ट कराते हुए मच्छरोधी दवा का छिड़काव कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.