सहारनपुर, फरवरी 22 -- भायला पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शिविर में विद्यार्थियों ने साक्षरता जागरुकता अभियान चलाया। शनिवार को कार्यक्रम अधिकारी डा. राजेश कुमार ने निर्देशन में छात्राओं ने गांव की मलिन बस्ती में घर-घर जाकर ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान अनपढ़ लोगों को अक्षर ज्ञान कराया गया। प्राचार्य डा. प्रवीण अग्रवाल ने शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य जीवन अधूरा है। कहा कि हमें अवश्य साक्षर होना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सुमित शर्मा ने किया। इस दौरान शिवकुमार, जोगिंदर सिंह, राजपाल सिंह, तुषार राणा, संजय सैनी और रविकांत सहित बड़ी संख्या में शिवारार्थी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...