मुरादाबाद, फरवरी 11 -- मुरादाबाद। विकसित भारत अभियान के अंतर्गत संचालित स्पर्श जागरूकता कार्यक्रम के सिलसिले में बुधवार को असालतपुरा इलाके में मलिन बस्ती में लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया गया। जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ.भास्कर अग्रवाल ने बताया गया कि कुष्ठ एक सामान्य बीमारी है जो इलाज करने से पूर्णत: ठीक हो सकती है। शरीर पर सुन्न चकत्ता कुष्ठ रोग का प्रमुख लक्षण है। डॉ.खुशबू, डॉ.मो.शोएब आलम, डॉ.नीतिका अग्रवाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...