आगरा, फरवरी 22 -- मलिन बस्तियों में शिक्षा, स्वच्छता और कौशल विकास के लिए 2 दशकों से कार्य कर रही आर्यश्री संस्था ने राहुल नगर, बोदला स्थित अपने विद्यालय के बच्चों का वार्षिकोत्सव खेल दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम रविवार को खंदारी स्थित आरबीएस इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित हुआ। शुभारंभ उच्च शिक्षा राज्य मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उद्यमी डॉ. रंजना बंसल ने गुब्बारे उड़ाकर किया। योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। आर्यश्री संस्था मलिन बस्तियों के बच्चों को शिक्षा और संस्कार दे रही है। यह कार्य सराहनीय है। बच्चों में अपार प्रतिभा है। उन्हें अवसर और मार्गदर्शन की जरूरत है। डॉ. रंजना बंसल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य आत्मनिर्भर बनाना होना चाहिए। संस्था के कौशल विकास कार्यक्रम बच्चों का भविष्य संवार र...