देहरादून, मई 31 -- बिंदाल और रिस्पना नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में बसी मलिन बस्तियों के लोगों को नोटिस देने का मामला गरमाता जा रहा है। शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधायक राजकुमार के न्यू रोड स्थित कैंप कार्यालय में मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपकर मदद का अनुरोध किया। पूर्व विधायक ने आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे पर जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलेंगें। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा है कि मलिन बस्तियों में लगातार नोटिस की कार्रवाई से सभी लोग परेशान हैं, लोगों को अपने घर उजड़ने का डर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी खून पसीने की कमाई से घर बनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों की रातों की नींद उड़ी हुई है। कहा कि नगर निगम और सरकार लगातार बस्तीवासियों का उत्पीडन कर रही है। उन्होंने कहा कि कभी अतिक्रमण को लेकर, कभी बाढ़ फ्लड ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.