देहरादून, जून 28 -- महानगर कांग्रेस ने मलिन बस्तियों को मालिकाना हक देने के लिए न्याय यात्रा शुरू की है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.जसविंदर सिंह गोगी की अगुवाई में मलिन बस्ती न्याय यात्रा चंदर रोड से इसकी शुरूआत की। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में मलिन बस्ती के लोग शामिल हुए। न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों को का ख्याल रखती है और सबको साथ लेकर चलती है। मलिन बस्तियों के मालिकाना हक के लिए सबसे बड़ा फैसला भी कांग्रेस सरकार ने लिया। लेकिन सत्ता बदली तो भाजपा ने सिर्फ चुनाव जीतने के लिए मालिकाना हक के मुद्दे की बात की और इसे घोषणा पत्र में शामिल करने के बावजूद बस्तियों को मालिकाना हक नहीं दिया गया। आज भाजपा सरकार इन्हीं मलिन बस्तियों को उजाड़ने जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.