कानपुर, जनवरी 12 -- मलिन व घनी बस्तियों में साफ-सफाई के लिए शासन के फरमान पर अभियान छेड़ दिया है। नगर आयुक्त ने सफाई कार्य का बाकायदा शेड्यूल जारी किया है। सुबह पांच बजे से आठ बजे तक गलियों और सड़कों की सफाई की जा रही है। शाम को भी सफाई कार्य और कूड़ा उठान का काम कराया जा रहा है। जिस वार्ड में सामुदायिक शौचालय हैं, उनकी साफ-सफाई भी बीट के सफाईकर्मी कर रहे हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित सिंह गौर ने बताया कि रविवार को सुबह 5 से 8 बजे तक 110 वार्ड में 271 टन कूड़ा उठाया गया। रिक्त बीटों पर सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक 450 टन कूड़ा उठाया गया। इसी प्रकार शाम के समय 11 मार्केट में 110 सफाई कर्मियों ने मिलकर 352 टन कूड़ा उठाया। 34 मलिन व घनी बस्तियों 184 टन कूड़ा उठाया गया। जबकि, 16 सामुदायिक शौचालयों की साफ-सफाई भी कराई गई।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.