एटा, जनवरी 2 -- घरेलू बिजली लाइन का तार जोड़ते समय उछला बिजली का तार दूसरी बिजली लाइन से टकरा गया। इससे बिजली के तारो में करंट हो गया। हादसे में दो लाइन मैन सहित तीन लोग झुलस गए। इनको स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। हालात गंभीर देख इन्हें एटा मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। गांव बहादुरपुर में शमर सेविल के लिए बिजली की लाइन निकली हुई है। इसी के समीम गांव की सप्लाई के लिए भी बिजली की लाइन है। शुक्रवार को गांव के लिए निकली लाइन का तार टूट गया था। इसे जोड़ने के लिए दो लाइनमैन मुकेश कुमार व फिरासत अली काम कर रहे थे। तार को खींचने के लिए गांव के अवनीश पुत्र सुखदेव सिंह को भी बुला लिया था। लाइनमैन ने गांव के लिए निकली हाईटेंशन लाइन का सटडाउन ले लिया था, लेकिन समर सेविल की लाइन का सटडाउन नहीं लिया था। तार खींचते समय अचानक तार जम्प ले गय...