एटा, अप्रैल 21 -- थर्मल पॉवर प्लांट मलावन में काम करने वाले मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मजदूर का शव साथियों ने सुबह पेड़ पर लटका देखा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मध्य प्रदेश जिला सीधी के गांव वर्मानी निवासी रामप्रताप (35) पुत्र गेंदालाल मलावन स्थित विद्युत प्लांट में काम करते थे। प्लांट में सीट लगाने का काम करते थे। इनके साथ साले संत अन्य साथी भी रहते हैं। रविवार रात को कमरे से चले गए। उसके बाद से वह कमरे पर नहीं लौटे। साथी लोगों ने भी ध्यान नहीं दिया था। सोमवार सुबह प्लांट से कुछ दूर स्थित गऊशाला के पीछे साथी मजदूरों ने रामप्रताप का शव लटका देखा और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर एसओ रोहित राठी फोर्स के साथ पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। मामले में जानकारी साथी मजदूरों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.