कौशाम्बी, फरवरी 20 -- चरवा थाने के मलाक नागर गांव में पखवाड़े भर पहले सरसों के खेत में मिले युवक के शव मामले ने राजनैतिक रंग ले लिया है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री दल-बल के साथ मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वाना देते हुए एसपी से फोन पर मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। मलाक नागर निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका सगा भाई पवन कुमार आठ फरवरी की शाम करीब पांच बजे सब्जी लेने के लिए घर से निकला था। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने शाम करीब सात बजे उसके मोबाइल पर संपर्क किया। पवन ने बताया कि वह बसवारी के पास है और पांच मिनट में घर पहुंच रहा है। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने रात भर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन सुबह विजय कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.