संतकबीरनगर, फरवरी 10 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मेंहदावल क्षेत्र के मलाई में सारस पक्षी संवर्धन एवं अनुसंधान केंद्र खोला जाएगा। प्रदेश के राजकीय पक्षी सारस के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में एक अच्छी पहल की गई है। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने इसके लिए मेंहदावल तहसील क्षेत्र के मलाई में ग्राम समाज की भूमि को पुनर्ग्रहीत कर वहां सारस पक्षी संवर्धन एवं अनुसंधान केंद्र स्थापित करने के आदेश जारी किए हैं। इस निर्णय को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अब तक स्थापित होने वाले किसी भी संस्थान के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है। जिले में सारस पक्षी संवर्धन एवं अनुसंधान केंद्र के लिए काफी दिन से चर्चा चल रही थी। इसे अब अमली जामा पहनाने के दिशा में काम शुरू हो गया है। इसके अंतर्गत मेंहदावल तहसील के मगहर पूरब परगना स्थित मल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.