लखनऊ, मई 4 -- समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार और अन्याय की कोई सीमा नहीं रह गई है और यह पहली बार दिख रहा है कि प्रदेश के अधिकारी इस राज्य के बाहर 'निवेश' कर रहे हैं। यादव ने यहां प्रेस वार्ता में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय द्वारा अपने जिले सिद्धार्थनगर में गेहूं खरीद में 64 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाए जाने के बाद कहा, "इस सरकार में भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं है। अन्याय भी उतना ही चल रहा है। उन्होंने कहा, भ्रष्टाचार और अन्याय की वजह से ही पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) परिवार एकजुट हो गया है और इसी एकजुटता से घबराकर ही भाजपा ने जातिवार जनगणना का फैसला किया है। इस जनगणना में भी धांधली ना हो इसलिए भी पीडीए परिवार एकजुट रहे। सपा प्रमुख ने एक सवाल पर कहा, इस बार भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.