बिहारशरीफ, फरवरी 20 -- मलमास मेला: राजगीर में जाम से निपटने का मास्टरप्लान तैयार अजातशत्रु किला मैदान में मुख्य पार्किंग बनाने के लिए विभाग से मांगी अनुमति 17 मई से शुरू होने वाले मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कसी कमर यातायात के दबाव को कम करने के लिए वैकल्पिक मार्ग को किया जा रहा है दुरुस्त फोटो: ब्रह्म कुंड: पर्यटन स्थल राजगीर स्थित ब्रह्म कुंड का दृश्य। राजगीर, निज संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध तीर्थ एवं पर्यटन स्थल राजगीर में आगामी 17 मई से शुरू होने वाले ऐतिहासिक मलमास मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले में देश-विदेश से जुटने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए अनुमंडल व जिला प्रशासन ने अपनी सबसे बड़ी चुनौती यानी यातायात प्रबंधन पर विशेष फोकस किया है। पूर्व के वर्षों में लगने वाले ...