सीवान, दिसम्बर 8 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। पुलिस ने एक बार फिर से शराब माफियाओं पर नकेल करते हुए थाना क्षेत्र के मलमलिया चौक पर शनिवार की रात में एक खाली ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान एक ट्रक से यह शराब बरामद किया। उन्होंने बताया कि मलमलिया चौक पर क्षेत्र में आपूर्ति करने के लिए एक खाली ट्रक में छुपाकर शराब लाया गया था। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, पीएसआई छपित कुमार चौबे, एसआई अनिल कुमार सिंह, एएसआई राजीव कुमार ने पुलिस बलों के साथ मलमलिया चौक पर नाकेबंदी कर इस रास्ते से गुजरने वाले सभी वाहनों की जांच शुरू की। खाली ट्रक भी मलमलिया चौक पहुंची, जिसे पुलिस ने जांच शुरू की। ट्रक की जांच में इसमें छिपाकर रखा गया एक सौ पेट...