जमशेदपुर, मई 4 -- एमजीएम अस्पताल में शनिवार दोपहर अचानक जोर की आवाज के साथ धूल का गुबार उड़ा। लोग कैदी वार्ड की तरफ दौड़े। पहले लोगों ने कहा कि कैदी वार्ड में कोई हादसा हुआ है। मरीज अपने सामान को लेकर वार्ड से बाहर की तरफ भागते नजर आए। अस्पताल प्रबंधन के साथ ही आमलोग भी मेडिसिन विभाग की तरफ दौड़े। धूल का गुबार शांत हुआ तो पता चला कि ऊपर से छत गिरी है। कुछ मरीज मलबे में दबे थे। एक बेड के नीचे से एक हाथ दिखा। वह महिला का हाथ था। वह अपनी तरफ इशारा कर रही थी। उसकी आवाज बाहर नहीं आ रही थी। महिला को बाहर निकाला गया तो उसने कहा कि उसका बेटा भी है। बेटे को ढूंढा जाने लगा। उसका कुछ पता नहीं चला। उसने कराहते हुए कहा कि मेरा बेटा भी दबा है। इस बीच एक आवाज आई कि वहां से मरीज कहीं इधर-उधर चले गए होंगे। महिला को बाहर निकालने के बाद मौके पर मौजूद प्रशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.