लखनऊ, फरवरी 10 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम के जोन तीन में आईआईएम रोड पर स्थित मधुपुरम कॉलोनी में सालों से चली आ रही जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने मलबा डलवा दिया था। जलभराव की समस्या तो दूर नहीं हुई, कॉलोनी का मुख्य मार्ग ही बंद हो गया। इस समस्या को लेकर खबर प्रकाशन करने बाद नगर निगम ने मलबा हटवा कर रास्ता साफ कर दिया। नगर निगम ने मधुपुरम कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर हुए जलभराव को दूर करने के लिए छह फरवरी को भवन निर्माण सामग्री का मलबा डाला। पानी तो नहीं सूखा पर पूरा रास्ता ही बंद हो गया था। यहां तक कि पैदल भी लोग उधर से नहीं निकल पा रहे थे। अधिकारियों के न सुनने पर क्षेत्रीय निवासियों ने मामला हिन्दुस्तान के संज्ञान में लाया। लोगों की समस्याओं को देखते हुए आपके अपने हिन्दुस्तान ने आठ फरवरी के अंक में पेज 04 पर 'मलबे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.