मुजफ्फरपुर, नवम्बर 27 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता सड़कों पर मलबा रखने वालों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए निगम ने 36 हजार से अधिक जुर्माना वसूला है। वार्ड स्तर पर चलाए जा रहे अभियान में सबसे अधिक वार्ड 23 व 25 में कार्रवाई हुई। वार्ड 23 में 10 हजार और वार्ड 25 में 11 हजार से अधिक जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा वार्ड 20 व 22 के अलावा अंचल दो में भी मलबा रखने वालों पर जुर्माना लगा है। दरअसल, निगम ने शुल्क लेकर मलबा उठाने या निष्पादन की व्यवस्था कर रखी है। इसके बावजूद सड़कों के किनारे मलबे का ढेर लगाने से प्रदूषण की समस्या हो रही है। नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने सभी सफाई निरीक्षकों को लगातार मुहिम चलाने का निर्देश देते हुए कार्रवाई में कोताही या ढिलाई पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.