आगरा, अक्टूबर 24 -- मलपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना मलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत दिन दहाड़े बंद मकान से लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। घर का मुखिया ड्यूटी पर गया था। वहीं पत्नी भाई दूज मनाने के लिए मायके गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। थाना मलपुरा क्षेत्र के प्रगति प्रेम विहार (गांव सिरौली) के रहने वाले दुलीचंद शर्मा आगरा में एक अस्पताल में नौकरी करते हैं। गुरुवार सुबह ड्यूटी पर गए थे। दोपहर 12 बजे उनकी पत्नी पुष्पा शर्मा धनौली मायके भाई दूज पर गई थी। घर पर ताला लगा था। शाम को दुलीचंद शर्मा ड्यटी से लौटे तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा था। यह देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर से Rs.15 हजार रुपये और चार सौ ग्राम चांदी के चार सिक्के चार सिक्के लक्ष्मी-गणेशजी के, तीन ज...