वाराणसी, फरवरी 13 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मलदहिया फूल मंडी में गुरुवार को हंगामा हुआ। मंडी के पूर्व प्रबंधक विशाल दुबे और नगर निगम के अधिकारियों, प्रवर्तन दल के बीच नोकझोंक और धक्का मुक्की भी हुई। इस पर प्रवर्तन दल के जवानों ने हल्का बल प्रयोग किया और लाठी फटकारी। शाम करीब 7: 30 बजे जैसे नगर निगम की टीम मंडी पहुंची विशाल दुबे और उनके समर्थक विरोध करने लगे। अपर नगर आयुक्त संगम लाल के नेतृत्व में टीम ने जब मंडी के प्रवेश द्वार पर लगे बोर्ड पर अंकित विशाल दुबे का नाम और मोबाइल नंबर हटाना शुरू किया तो विरोध बढ़ गया और कुछ लोग निगम कर्मचारियों को रोकने के लिए आगे बढ़े। जब प्रवर्तन दल के जवानों ने उनको रोका तो बहस हुई और धक्का मुक्की होने लगी। नगर निगम के अधिकारियों ने विरोध कर रहे लोगों को सरकारी कार्य में बाधा डालने पर कानूनी कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.