वाराणसी, जनवरी 15 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम ने मलदहिया फूलमंडी में बिक्री के लिए किसानों से आवेदन लेने शुरू कर दिए हैं। अब तक 62 किसानों ने आवेदन किया है। इन किसानों से नगर निगम अनुबंध करेगा जिसके तहत एक निश्चित किराए पर तय समय सीमा के लिए अनुमति दी जाएगी। नायब तहसीलदार को माला-फूल विक्रेताओं से संपर्क करने की जिम्मेदारी दी गई है। बिचौलियों को हटाकर सीधे निगम और व्यापारियों के बीच अनुबंध किया जाएगा। फूलमंडी में करीब 500 किसानों और व्यापारियों को व्यवस्थित किया जाएगा। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि यह जमीन रक्षा संपदा विभाग के स्वामित्व में है। नगर निगम को इसका प्रबंधन करना है। यदि भविष्य में किसी ने भी इस भूमि पर दोबारा कब्जे का प्रयास किया तो उस पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...