वाराणसी, फरवरी 16 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मलदहिया फूलमंडी के पूर्व प्रबंधक विशाल दुबे के खिलाफ सिगरा थाना क्षेत्र में सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई नगर निगम प्रशासन की तहरीर पर की गई है। नगर निगम की टीम ने मंडी में आने वाले किसानों से अवैध वसूली की शिकायत के बाद बीते गुरुवार को फूलमंडी का निरीक्षण किया था। आरोप है कि इस दौरान विशाल दुबे और उनके समर्थकों ने टीम के साथ धक्का-मुक्की की और उन्हें मंडी के गेट के अंदर जाने से रोका। नायब तहसीलदार शेषनाथ यादव ने इस घटना की तहरीर दी थी। पिछले महीने नगर निगम ने रक्षा संपदा की इस जमीन पर कब्जा करने के लिए फूलमंडी को सील किया था, जिसका विशाल दुबे और उनके समर्थकों ने विरोध किया था। इसके बाद नगर निगम ने भवन संख्या एस 21/112 के-1 के पीले कार्ड को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.