चतरा, जनवरी 5 -- इटखोरी प्रतिनिधि मलकपुर पंचायत भवन में जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। यह वितरण पंचायत के मुखिया रीता देवी, जिप प्रतिनिधि भरत साव, सांसद प्रतिनिधि निरंजन कुमार सिंह व सभी वार्ड के वार्ड सदस्यों ने किया। इस दौरान कुल 135 कम्बल का वितरण किया गया। इस दौरान मुखिया रीता देवी ने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया गया कंबल जरूरतमंदों को चिन्हित कर वितरण किया गया है। इस मौके पर कई लोग उपस्थित थे। फोटो10- कंबल का वितरण करते मुखिया व अन्य *-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...