नोएडा, दिसम्बर 2 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के मलकपुर खेल परिसर में विभिन्न खेलों के लिए प्रशिक्षक की नियुक्ति की प्रकिया शुरू कर दी गई है। मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कबड्डी, बास्केटबॉल और जिम के लिए प्रशिक्षक नियुक्त करने के लिए साक्षात्कार किया गया। इसमें करीब 15 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। प्रभारी जिला खेल अधिकारी डॉ़ परवेज अली ने बताया कि जिले में खेल सुविधाएं बढ़ाने का काम किया जा रहा है। प्रशिक्षक की नियुक्ति कर खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारा जाएगा। इस योजना के तहत जिलाधिकारी मेधा रूपम और मुख्य विकास अधिकारी की निगरानी में कबड्डी, बास्केटबॉल और जिम प्रशिक्षक के लिए नियुक्ति प्रकिया चल रही है। सूरजपुर स्थित मुख्य विकास अधिकारी के दफ्तर में मंगलवार को तीनों खेलों के लिए प्रशिक्षक की नियुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.