विकासनगर, जनवरी 12 -- शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डाकपत्थर में चल रही भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास डॉ. सुनील पैन्यूली ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत इसलिए उठाया था क्योंकि पृथ्वी पर फैली बुराइयों का अंत केवल प्रकृति एवं गौ संवर्धन से ही हो सकता है। कथा में गौ सेवा का महत्व भी बताया गया। भगवान का संदेश है कि पहले गौ माता को भोग लगाया जाए। कथा व्यास ने समाज में फैली कुरीतियों जैसे दहेज प्रथा और नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मर्यादा में रहकर निश्छल प्रेम करने से ही ईश्वर की प्राप्ति होती है। कथा व्यास डॉ. पैन्यूली ने कहा कि एक दिन श्रीकृष्ण ने देखा कि सभी ब्रजवासी तरह-तरह के पकवान बना रहे हैं। पूजा का मंडप सजाया जा रहा है। तब श्रीकृष्ण के पूछने पर मईया यशोदा ने बताया कि सभी ब्रजवासी इंद्र देव के पूजन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.