नई दिल्ली, मार्च 16 -- दिल्ली में एक युवक की हत्या करने के बाद आरोपियों ने उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर डाल दी। आरोपी इसे आत्महत्या दिखाना चाहते थे। ट्रेन के गुजरने से लाश दो टुकड़ों में बंट गई। पुलिस को लाश क्षत-विक्षत हालत में मिला। लेकिन, शरीर पर चाकू के निशान देखकर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। पुलिस ने रविवार को बताया कि 8 मार्च से लापता एक व्यक्ति दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन के पास मृत पाया गया। उसका शव क्षत-विक्षत अवस्था में था और उस पर चाकू से कई वार के निशान थे। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला करने के बाद आरोपियों ने शव को रेलवे ट्रैक पर रख दिया ताकि यह आत्महत्या लगे। जीआरपी के अनुसार, 9 मार्च को दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन के पास एक क्षत-विक्षत शव मिला था। पीड़ित की उम्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.