हरदोई, मई 9 -- हरपालपुर। बहन की दूल्हे के साथ भांवरें पड़ने के दौरान गुरुवार रात भाई ने बाग में जाकर पेड़ से फांसी लगा ली। कारण बहन की शादी मर्जी के खिलाफ होना बताया जा रहा है। शुक्रवार सुबह फांसी के फंदे पर शव लटकता देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। बरनई चतरखा गांव निवासी लालू ने अपनी बेटी आरती की शादी कन्नौज के फतेहपुर जसोदा गांव में तय की थी। परिजनों ने बताया कि इस रिश्ते से लालू का बेटा संजीव खुश नहीं था। गुरुवार की शाम को धूमधाम से बारात आई। रीति रिवाज के अनुसार सभी रस्में चल रही थीं। दुल्हन की दूल्हे के साथ भांवरें पड़ रही थीं। तभी रात करीब दो बजे संजीव ने घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर एक बाग में पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार की सुबह दुल्हन की विदाई हो रही थी। तभी खबर मिली कि संजीव का शव पेड़ से लटका हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.