प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 16 -- ईरान की जेल में बंद कुंडा तहसील खेमीपुर होलपुर निवासी मर्चेंट नेवी में चीफ आफीसर की पत्नी व बेटा शुक्रवार को डीएम कैंप कार्यालय पहुंचे। परिजनों ने डीएम से मदद की गुहार लगाई। परिजनों की बात सुन डीएम शिव सहाय अवस्थी ने उनकी संभव मदद का और उनकी बात को भारत सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। बता दें कि प्रतापगढ़ की कुंडा तहसील खेमीपुर होलपुर निवासी 50 वर्षीय अनिल कुमार सिंह मर्चेंट नेवी में चीफ अफसर हैं। उनका परिवार प्रयागराज के शांतीपुरम में रहता है। इनकी कंपनी का शिप केमिकल और आयल लेकर दुबई जा रहा था। शिप पर 16 भारतीय के साथ श्रीलंका और बांग्लादेश के 1-1 अधिकारी सवार थे। अनिल कुमार के बेटे रितुराज सिंह ने बताया कि 8 दिसंबर को ईरानी सैनिकों ने चेकिंग के लिए शिप को रोकने का प्रयास किया। लेकिन चालक दल उन्हें आतंकी...