लखनऊ, जुलाई 23 -- लखनऊ, संवाददाता। मर्चेंट नेवी के कप्तान को प्लॉट दिलाने का झांसा देकर जालसाज ने 20 लाख रुपए ऐंठ लिए। रुपए लौटाने के नाम पर आरोपित अब धमका रहे हैं। कोर्ट के आदेश पर पीजीआई पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। वृंदावन योजना के नीलगिरी एंक्लेव निवासी कपिल शर्मा मर्चेंट नेवी में कप्तान के पद पर कार्यरत हैं। कपिल के मुताबिक, वर्ष 2022 में उनकी पहचान झांसी के हजरयाना बड़ा बाजार निवासी हृदेश बुधौलिया से हुई थी। हृदेश ने उन्नाव में एक प्लॉट दिखाया। प्लॉट का सौदा तय होने पर उन्होंने 20 लाख रुपए एडवांस दे दिए। तय समय पूरा होने पर रजिस्ट्री करने के नाम पर आरोपित टालमटोल करने लगा। कई बार कहने के बाद भी रजिस्ट्री न करने पर पड़ताल की तो पता चला कि जिस प्लॉट पर एडवांस दिया है वो किसी और का है। हृदेश से शिकायत कर रुपए लौटाने के लिए कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.