कौशाम्बी, जुलाई 10 -- मर्चेंट नेवी अफसर के सूने मकान से दीवार फांदकर बुधवार की रात चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। चोर गहनों के साथ भारतीय व विदेशी मुद्राएं भी समेट ले गए। देर रात जुलूस से लौटने पर मकान मालिक को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है। करारी थाना क्षेत्र के गुलाम नूर का पूरा निवासी अरमान हुसैन मर्चेंट नेवी में डेक ऑफीसर के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार की रात वह परिवार के साथ अपने मकान में ताला बंद कर पड़ोसी गांव रहीमपुर मोलानी जुलूस में शामिल होने गए थे। रात करीब दो बजे लौटे तो घर के भीतर कमरों का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। बताया कि दीवार फांदकर भीतर घुसे चोर करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के गहने, 50 हजार रुपये नकद, यूएस के 1250 डॉलर समेत अन्य देश की करेंसी समेट ले गए थे। घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.