पीलीभीत, मई 30 -- पीलीभीत, संवाददाता। मरौरी ब्लाक सभागार में महारानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उनके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि बरखेड़ा के पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत और मरौरी की ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा आदि ने मरौरी ब्लाक से तिरंगा यात्रा निकाल कर शुभारंभ किया, जो प्रमुख मार्गों से गुजरी। इसमें काफी लोगों की सहभागिता रही। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत ने महारानी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के विषय में चर्चा की। उनके जीवन कथा को बताया गया। भाजपा सरकार की जन लोक कल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर जिला महामंत्री अमित अग्रवाल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा, मंडल अध्यक्ष महेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.