सुपौल, फरवरी 22 -- मरौना, एक संवाददाता। नदी थाना क्षेत्र के बड़हरा पंचायत के वार्ड 16 पंचागछिया गांव में एक 60वर्षीय वृद्ध की मौत शुक्रवार की रात संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान चलितर कामत के रूप में की गई है। वह अपने घर में अकेले रहते थे। उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं, जो शादीशुदा हैं। सभी अपनी ससुराल में रह रही हैं। शनिवार सुबह जब चलितर की चहल-पहल पड़ोस के लोगों ने नहीं देखी तो पूछताछ शुरू हुई। किसी ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी। जब लोगों ने आंगन जाकर देखा तो उसके घर का दरवाजा खुला था और वह घर में मृत पड़ा था। इधर स्थानीय लोगों की सूचना पर नदी थानाध्यक्ष शिशुपाल रविदास दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। मामले की छानवीन कर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए उन्होंने सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.